पिछली बारिश के जमा पलों की गुल्लक खोलें
उसमें थे बंद कुछ पल रजनीगंधा से महके हुए
कुछ पल सिलाइयों से उधड़े हुए
कुछ पल जो हमने वक़्त से थे चुराए भीगे से
पहली बारिश की नम मिट्टी से सौंधे अल्फ़ाज़
आँगन के गड्ढों में जमा हुआ पानी
काग़ज़ की नाव बनाकर
ख़ुशियों से मुस्कुराते चेहरे
सीली हुईं लकड़ी से उठता हुआ धुआँ
चाय में घुला हुआ
धुएँ के इस पार वजूद है
उस पार बस एक ख़लिश है
पहली बारिश में
ज़िंदगी ढूंढता हर शख़्स
आओ पहली बारिश में ज़िंदगी ढूंढें ...
Saturday, 21 October 2023
आओ मौसम की पहली बारिश में ज़िंदगी ढूँढे
Sunday, 2 April 2023
पत्तियों सी ज़िन्दगी ...
मुझे मेपल ट्री की पत्तियाँ बहुत ख़ूबसूरत लगती हैं।
कल मेरी बेटी ने विदेश से लौटते वक्त
मुझसे पूछा..माँ आपके लिए क्या लाऊँ तौहफ़ें में
मैंने कहा बस दो चार
मेपल ट्री की पत्तियाँ ले आना
चाहे सूखी ही क्यों न हो।
ये ज़िंदगी की हकीकत का आईना हैं।
सूखी पत्तियाँ अच्छी लगती हैं।
सच जीवन का आपके सामने परोस देती हैं।
एक वक्त के बाद वो दरख़्त
को अलविदा कह देती हैं।
या शायद दरख़्त उसे
अहसास कराती हैं..ये
कोमल पत्तियाँ जीवन की परिपक्वता की तरह
फिर पीली हो चुकी पत्तियाँ
जीवन की पूर्णता को दर्शाती हुई।
टूट कर बिखरने के कगार पे
मानव जीवन की तरह
रूह को जिस्म से जुड़े रहने तक
और फिर टूट कर बिखर गयी
वजूद के खोने तक
इस जहान में खो गयी
जैसे जिस्म रूह से जुदा होकर
खाक होकर उड़ गया
कायनात में कहीं
शाख से जुदा हुए पत्ते की तरह
कहाँ से कहाँ तक का सफ़र
फिर कहाँ जन्म लेना है कुछ नहीं खबर।
सूखे पत्ते की तरह चूर चूर हो जाता
हमारा घमंड, ईर्ष्या, घृणा, द्वेष
अपना वजूद खो कर
हवा में घुल जाना
रूह की तरह ...


