Sunday 6 March 2022

कुछ पंक्तियाँ



~ 1 ~

 उस मोड़ का वो ढ़लान 

जहाँ मेरा रास्ता अलग हो जाता था

उसकी गवाह वो

गुलमोहर और नीम की 

बंटी हुई छांव



~2~

जीवन की जंग में 

रोज़ मैं अपने 

हथियारों को तराशती हूँ 

पर दुनियाँ से 

जब रूबरू होती हूँ 

तो पाती हूँ 

अभी और धार बाकि है



~ 3 ~

कर्मों की कश्ती 

 जाने किस दरख्त 

को काट कर बनाई जाती है 

एक खासियत बड़ी अच्छी है 

इसमें, कि एक दिन 

हमारे पास वापस लौट कर 

ज़रूर आती है





~ 4 ~

बहुत सी यादें थी 

कुछ सुलझी 

कुछ उल्झी 

उनमें से चुनना मुश्किल था 

फिर मैंने एक फैसला लिया 

उन्हें वक्त पे छोड़ दिया 

और फिर जिरह चलती रही 

तारीखें बदलती रही



~ 5 ~

उसने सर्द अल्फ़ाज़ों 

से कहा 

ज़िन्दगी भी रात की तरह है 

चांदनी सी चमक बहुत है 

चारो तरफ 

पर किस्मत का हर सितारा 

टूटा हुआ है



~ 6 ~

इस शहर की सर्द हवाएं 

मुझसे होकर गुज़री 

कुछ तुझसे 

हवाओं की गुफ्तगू 

ने हौले से फ़रमाया 

हम एक ही शहर में हैं



~ 7 ~

एक उलझी हुई 

उदास होती शाम 

कुछ खाली प्याले 

कुछ आधे भरे हुए 

कांच कुछ टूटे 

बिखरे हुए 

पर इन सबसे 

जुड़ी हुई 

एक कहानी 

शायद सुनी किसी ने नहीं 

पर अनकही 

भी तो रही नहीं


21 comments:

  1. बहुत बहुत सुन्दर

    ReplyDelete
    Replies
    1. तहेदिल से शुक्रिया आपका आदरणीय.

      Delete
  2. बहुत बहुत शुक्रिया आपका आदरणीय मेरी रचना को चर्चा अंक में स्थान देने पर.

    ReplyDelete
  3. बहुत सुन्दर सृजन ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया आपका आदरणीया

      Delete
  4. शानदार लघु रचनाएं! सभी क्षणिकाएं सार्थक भाव समेटे सुंदर अभिनव।
    सस्नेह।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया आपका आदरणीय

      Delete
  5. लाजवाब सृजन

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया आपका आदरणीय,

      Delete
  6. Replies
    1. तहेदिल से शुक्रिया आपका आदरणीया

      Delete
  7. सुन्दर सृजन

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया आपका आदरणीय

      Delete
  8. बेहतरीन दर्शन।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया आपका आदरणीय,

      Delete
  9. वाह बेहतरीन गहराई से निकली मन को गहरे तक छूती प्रस्तुति

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया आपका आदरणीय संजय जी

      Delete
  10. मैंने इनमें से प्रत्येक रचना को बहुत ध्यान से पढ़ा भी, गुना भी। अंततः यही पाया कि मेरे लिए इन्हें अनुभूत कर लेना ही पर्याप्त है। और जो बात हृदय के तल पर जाकर स्थिर हो जाए, उस पर भला क्या टिप्पणी की जा सकती है?

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत आभार आपका आदरणीय ।

      Delete
  11. मधूलिका जी आपकी सारी क्षणिकाएं पढ़ी , महसूस कीं . अभिभूत हूँ . अब तक आपसे अपरिचित क्यों रही भला ..

    ReplyDelete
  12. बहुत बहुत आभार आपका आदरणीया

    ReplyDelete